फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asha Bahu and Anganwadi worker will search door to door patient

आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर खोजेंगी मरीज

Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu and Anganwadi worker will search door to door patient
बाराबंकी। दस्तक अभियान की शुरुआत जिले में सोमवार से होने जा रही है। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हेें लोगों के घर-घर जाकर मरीज खोजने होंगे और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक भी करना होगा। इसके अलावा इनके सहयोग में फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी लगाया गया है जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी किए जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि अभियान के तहत आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा फ्रंट लाइन वर्कर्स को इसका जिम्मा सौंपा गया है। ये लोगों के घर-घर जाकर बीमार को चिह्नित करने के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि इसके तहत कुपोषिब बच्चों के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों की सूची बनाई जाएगी। इन्हें बुखार, टीबी, कुपोषण और इंप्लूएंजा पर मुख्य रूप से फोकस करना होगा। इस पर नजर रखने का जिम्मा एसीएम डॉ. डीके श्रीवास्तव और यूनीसेफ के कोआर्डिनेटर डॉ. नितिन खन्ना को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी 15 ब्लॉकों में संचालित किया जाएगा। इसे लेकर सभी की ड्यूूटी लगा दी गई है। इस दौरान हफ्ते भर से ज्यादा बुखार आने और खांसी के मरीजों को विशेष रुप से चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि जिनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed