फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

युवक की हत्या में दो दोस्त गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में पांच मई को हुई एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक युवती से प्रेम संबंधों को लेकर यह घटना की गई थी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने सोमवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि रामसनेहीघाट क्षेत्र के महुलारा गांव में पांच मई को तिलकराम की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने तफ्तीश की तो नामजद लोगों की बजाय आरोपी दूसरे युवक निकले। आलोकमणि ने आरोपी अभिषेक पाण्डेय व सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय और तिलकराम दोस्त थे। तिलकराम के एक लड़की से संबंध थे। वह फोन पर उससे बात करता था। अभिषेक पाण्डेय उस लड़की से दोस्ती कराने के लिए तिलकराम पर दबाव डालता था। इस बहाने छह माह पहले तिलकराम ने 35 हजार रुपये अभिषेक पाण्डेय से लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसने अभिषेक की मुलाकात लड़की से नहीं कराई। इससे नाराज अभिषेक ने तिलकराम अपने पैसे मांगे। इस बात को लेकर बढ़े विवाद के बाद अभिषेक पाण्डेय ने अपने दोस्त सुभाष यादव से मिलकर तिलकराम को मारने की योजना बनाई। चार मई की रात दोनों ने तिलकराम को बुलाकर शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed