{"_id":"5e079de38ebc3e87a02354a4","slug":"arresting-barabanki-news-lko5001505111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर की एक ट्रक शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर की एक ट्रक शराब बरामद
विज्ञापन
रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह रामसनेहीघाट पुलिस ने एक ट्रक तस्करी की शराब बरामद की। मौके से ट्रक चालक गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि अरूणाचल प्रदेश में बिक्री के निर्मित शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।
कोतवाल रामसनेहीघाट आलोकमणि त्रिपाठी के मुताबिक शुक्रवार रात अयोध्या हाईवे पर चेकिंग के दौरान संदेह होने पर एक ट्रक (एचआर 38पी-0660) को घेरकर दरियाबाद ओवरब्रिज के पास रोका गया। ट्रक के ऊपर लगे त्रिपाल को हटाने पर अंदर शराब की पेटियां भरी मिलीं। छानबीन में ट्रक में छह सौ पेटियों में भरीं शराब की 28,800 छोटी बोतल मिलीं। उन पर बिक्री के लिए अरूणाचल प्रदेश का नाम लिखा था। इस पर ट्रक चालक सर्वजीत सिंह निवासी उस्मानपुर थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक उसी के नाम पंजीकृत है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये होगी।
पुलिस के मुताबिक चालक ने बताया कि हरियाणा के एक व्यक्ति ने 3 लाख 70 हजार रुपये में ट्रक खरीद कर उसके नाम पंजीकृत कराया है। उसे दूसरे चालक ने शराब से लदा ट्रक देकर बिहार भेजा था। उसने एक टेलीफोन नंबर देकर बात करने को कहा था। कोतवाल आलोकमणि के मुताबिख चालक सर्वजीत ने बताया कि 70 रुपये बोतल में बिकने वाली यह शराब बिहार में 200 रुपये में बिक जाती है। ट्रक चालक व अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।