फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

प्रतिमा की जबरन स्थापना का प्रयास

Sat, 05 Oct 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में दूसरी की भूमि पर पक्का चबूतरा बनाकर देवी प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। सूचना पर आधी रात को चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने निर्माण हटवाया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। एहतियात के तौर पर पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोसरवा मजरे अब्दुल्लापुर में नवरात्र के मौके पर रामनाथ व उत्तम के घर के सामने वर्षों से पंडाल सजाकर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार को लोग पूजा-अर्चना के बाद घर चले गए। देर रात्र गांव के कुछ लोगों ने जैदपुर बड़ी सरकार की भूमि पर पक्के चबूतरे का निर्माण कराकर उस पर गणेश और दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने लगे। जबरन दूसरे की भूमि पर चबूतरे का निर्माण कराए जाने की जानकारी भूमि की देखभाल करने वाले जयकीरत सिंह को मिली तो उन्होंने जैदपुर पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जैदपुर पुलिस के साथ सतरिख, कोठी व लोनीकटरा थाने की पुलिस के साथ एसडीएम अभय कुमार पांडेय और सीओ सदर राजेश यादव मौके पर पहुंचे और रात में निर्माण कार्य को तोड़वाकर हटा दिया। गांव में एहतियात के तौर पर शुक्रवार सुबह पीएसी तैनात कर दी गई। जयकीरत सिंह की शिकायत पर जैदपुर पुलिस ने प्रदीप, रोहित, मोहित, रोहित कुमार व महेश का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed