फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Apply for job abroad

Barabanki News: विदेश में नौकरी के लिए करें आवेदन

Tue, 14 Jan 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Apply for job abroad
बाराबंकी। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर इस्राइल, जापान व जर्मनी में नर्सिंग व केयर टेकर के लिए रिक्तियां निकली हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार ने बताया कि इसमें नर्सिंग डिप्लोमा योग्यता वाले 25 से 45 आयुव वर्ग के पुरुष व महिला आवेदन कर सकते हैं। इस्राइल के लिए 5000 पद और वेतन 131818 रुपये प्रतिमाह है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। इसी तरह जापान में केयर टेकर के पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमा वाले पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र हैं। इसमें आयु सीमा 20 से 27 वर्ष है। पदों की संख्या 50 है तथा वेतन 116976 रुपये प्रतिमाह है। इसकी अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है। जर्मनी में पुरुष व महिलाओं के लिए सहायक नर्स की रिक्तियां हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा के साथ आयु सीमा 24 से 40 वर्ष है। पदों की कुल संख्या 250 है तथा वेतन 229925 रुपये प्रतिमाह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed