फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anshika won three gold medals

Barabanki News: अंशिका ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Tue, 17 Feb 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anshika won three gold medals
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। 
बाराबंकी। शहर स्थित पुलिस लाइन मैदान मंगलवार को उस समय तालियों की गूंज से भर उठा, जब जिला स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं पूरे उत्साह और जोश के साथ शुरू हुईं। जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों की 18 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। ट्रैक पर दौड़ हो या मैदान में टीम गेम, हर ओर जोश, अनुशासन और जीत का जज्बा नजर आया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विकासखंड निंदूरा के कंपोजिट विद्यालय बहरौली की छात्रा अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विकासखंड रामनगर के भिटौरा विद्यालय के छात्र मृदुल सिंह ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रियंका इंग्ले हाउस, दूती चंद हाउस, अंजू बॉबी जॉर्ज हाउस और रितु नेगी हाउस के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अंततः प्रियंका इंग्ले हाउस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि अंजू बॉबी जॉर्ज हाउस उपविजेता रहा। खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक स्तर के बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसआरजी अवधेश पांडेय, रितु पाठक, अनिल सिंह, विनीत मिश्रा, पीयूष श्रीवास्तव, ऋषि टंडन, दिलीप तिवारी, पंकज वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed