{"_id":"65bac6129901c62a230edc99","slug":"angry-girl-left-the-house-dead-body-found-hanging-from-a-tree-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112162-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर से नाराज होकर निकली युवती, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर से नाराज होकर निकली युवती, पेड़ से लटका मिला शव
Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को घर से नाराज होकर निकली युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन के किनारे पेड़ से फंदे से लटकता मिला। युवती एमए उत्तीर्ण थी और एक अस्पताल में काम करती थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार नरैनीपुरवा गांव निवासी माखनलाल की बेटी अनीता (24) मंगलवार रात करीब नौ बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। परिजन रात में उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान मध्यरात्रि के समय युवती का शव गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे स्थित नीम के पेड़ से रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी होने के बाद युवती घर से निकली थी। रामनगर के एसएचओ रत्नेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। वह रानीबाजार के एक अस्पताल में काम करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच जा रही है।