फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anganwadi centers inaugurated

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण

Fri, 29 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers inaugurated
बाराबंकी। जब मै पहली बार संप्रेक्षण गृह देखने बाराबंकी आई थी तो वह एक गली में था जहां पर्याप्त व्यवस्थाएं भी नहीं थीं। मगर, आज संप्रेक्षण गृह में घर जैसा माहौल पाकर बेटियों को प्रसन्न देख काफी खुशी हुई। ये बात गुरुवार को आवास विकास स्थित नए भवन में स्थानांतरित किए गए संप्रेक्षण गृह का उद्घाटन व आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण करने पहुंचीं महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्वाती सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी तो संप्रेक्षण गृह की स्थित बहुत खराब थी। यहां रहने वाली बेटियां घुटन महसूस कर रही थीं। मगर, संप्रेक्षण गृह की बेटियों को उद्यमियों के सहयोग से जो अवस्थापना सुविधाएं दी गई है, वह बहुत ही सराहनीय है। बेटियां घर से दूर बेहतर माहौल मिलने से काफी प्रसन्न दिखीं जिसे देखकर बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन

जन सहभागिता का यह कार्य बाराबंकी तक ही सीमित न रह जाए। इसलिए अन्य जिलों में इसका उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा। वह इस बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगी। इस मौके पर जन सहभागिता करने वाले 10 उद्यमियों को मंत्री ने शील्ड व प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। वहीं 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो आयोजन करके समय के सदुपयोग को लेकर उन्होंने डीएम डॉ. आदर्श सिंह की प्रशंसा की। डीएम व सीडीओ ने महिला कल्याण मंत्री व उनके साथ आए विभाग के निदेशक मनोज राय को प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पर विधायक बैजनाथ रावत, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, सहायक आयुक्त शिवानी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed