फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   amrat yojna

केंद्र की अमृत योजना में शामिल हुआ शहर, बढ़ेगी सुविधाएं

Fri, 03 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
amrat yojna
बाराबंकी। केंद्र सरकार की अमृत योजना में नगर पालिका परिषद का चयन हो गया है। इससे अब शहर में मूलभूत सुविधाओं में बढ़ावा होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। अब शहरवासियों का जल्द ही शुद्ध पेयजल पीने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं सीवर लाइन भी बनने का काम हो सकेगा। करीब एक साल पहले इसके लिए शहरी विकास मंत्री हरदीप एस पुरी से मिलकर सांसद उपेंद्र रावत ने मांग की थी। नगर पालिका का चयन इस योजना के द्वितीय फेज में हुआ है। अप्रैल 2022 से विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। अधिकारी शहर में होने वाले कामों का डीपीआर तैैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बाराबंकी में 29 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब तीन लाख हो चुकी है। इसी का नतीजा है कि अब नगर पालिका अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत योजना) में सम्मिलित हुई है। अमृत योजना में नगर पालिका के शामिल होने पर पेयजल आपूर्ति, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़कों के रखरखाव के साथ सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

शहरों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में अमृत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर को पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति एवं सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त योजना के तहत हरियाली विकसित करना तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण भी शामिल है ताकि नागरिकों का स्वास्थ्य और शहर का सौंदर्यीकरण बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य लोगों का जीवन स्तर सुधारना
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अमृत योजना अमल में लाई गई थी। इसका उद्देश्य शहरी नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। शहरवासियों को परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज, सड़कें, पार्क व वाई-फाई की सुविधा देने की कवायद इससे होनी है। इसमें गरीब व दिव्यांगजनों को खास राहत देने की कोशिश होनी है।
इसके अलावा नगर पालिका के सभी कामकाज कागज पर नहीं बल्कि कंप्यूटराइज्ड करना भी प्रमुख लक्ष्य है। हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स हो अथवा अन्य कोई टैक्स, कोई भी विवरण फाइलों में नहीं बल्कि डिजिटल होनी है। बोर्ड मीटिंग का विवरण हो अथवा वाहनों के रखरखाव, संख्या, कर्मचारियों की स्थित, सफाई कर्मचारियों का विवरण आदि सब कुछ ऑनलाइन करने की मंशा है।

ईओ ने ली दो दिन की ट्रेनिंग
नगर पालिका परिषद को अमृत योजना में शामिल किए जाने का पत्र प्राप्त हो चुका है। इसके लिए बीते माह लखनऊ जाकर दो दिन की ट्रेनिंग भी ले चुका हूं। इस योजना के दूसरे फेज के लिए नगर पालिका का चयन हुआ है। इससे अगले साल अप्रैल में विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। फिलहाल डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
-पवन कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed