Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ambedkarnagar and Unnao won their matches.

Barabanki News: अंबेडकरनगर और उन्नाव ने जीते मैच

Mon, 16 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar and Unnao won their matches.
लखनऊ जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाती एसपी रवीना त्यागी।
बाराबंकी। गोंडा मार्ग स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी मैदान में शनिवार को पुलिस विभाग की लखनऊ जोन की 29वी अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एसपी रवीना त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खुद भी मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें अंबेडकरनगर और उन्नाव की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में लखीमपुर खीरी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। जवाब में उतरी अंबेडकरनगर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबेडकरनगर की ओर से जैद ने 19 रन का योगदान दिया। वहीं, ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में उन्नाव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतापुर की टीम टिक नहीं सकी और मात्र 37 रन पर ऑलआउट हो गई। उन्नाव के गेंदबाज खेवेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इस तरह पहले दिन अंबेडकरनगर और उन्नाव की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की उम्मीदें मजबूत कीं। इससे पहले एसपी रवीना त्यागी ने शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed