{"_id":"67533a4cfc395a49230dae5e","slug":"altercation-between-two-parties-goons-set-dhaba-on-fire-in-barabanki-five-people-were-injured-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, दबंगों ने ढाबे में लगा दी आग; पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, दबंगों ने ढाबे में लगा दी आग; पांच लोग घायल
Sat, 07 Dec 2024 07:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बारांबकी
अमर उजाला नेटवर्क, बारांबकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:21 AM IST
सार
बाराबंकी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दबंगों ने ढाबे में आग लगा दी। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, दबंगों ने ढाबे में लगा दी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। तनातनी के बीच ढाबे में आग लगा दी गई। चार-पांच लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के बाराबंकी रोड स्थित पलटा गांव के पास की है।
विज्ञापन
देवा के इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय के अनुसार रात में सूचना मिली कि ढाबे में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दो पक्ष मारपीट करते मिले। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। ढाबे का ऊपरी हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन