फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Allahabad defeated Bijnor and Barabanki defeated Moradabad

इलाहाबाद ने बिजनौर और बाराबंकी ने मुरादाबाद को हराया

Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Allahabad defeated Bijnor and Barabanki defeated Moradabad
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से छठे सलमा किदवई मेमोरियल प्राइज मनी स्टेट महिला हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में इलाहाबाद की टीम ने बिजनौर को 6-0 से तो दूसरे मैच में बाराबंकी ने मुरादाबाद को 7-0 से हराकर बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहले मैच में इलाहाबाद ने बिजनौर को 6-0 से हरा दिया। खेल के 25वें मिनट में इलाहाबाद की वंदना ने मैदानी गोल दागकर अपना खाता खोला। उसके बाद 29वें, 36वें मिनट मेें तथा अंकिता पटेल ने 35वें व 38वें मिनट में गोल दागा। खेल के अंतिम क्षणों में वंदना ने दोबारा 49वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 6-0 से विजय दिलाई। दूसरा मैच बाराबंकी और मुरादाबाद टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

बाराबंकी टीम ने शुरू से ही खेल को अपने कब्जे में करके शानदार जीत दर्ज की। मैच का पहला गोल मुस्कान ने 15वें, आकांक्षा ने 16वें व 17वें मिनट में किया। 20वें मिनट में श्रेया ने गोल करके पहले हाफ में 4-0 से बढ़त बना ली। खेल के दूसरे हाफ में बाराबंकी टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। श्रेया ने 26वें मिनट में अपनी टीम के लिये पांचवां गोल किया। उसके बाद एक बार फिर श्रेया सिंह ने 36वें मिनट में मैदानी गोल के जरिये मैच में अपना चौथा गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम क्षणों में श्रेया ने मैदानी गोल करके बाराबंकी को 7-0 से जीत दिला दी। इस अवसर पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, एमएलसी राजेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत, सरताज चौधरी, सबाह, मजहर अजीज खां, महबूब-उर-रहमान किदवई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, मो. असलम, शिवम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed