{"_id":"5d8fa7658ebc3e013d652565","slug":"alcohol-barabanki-news-lko48409377","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की बनी है नहर में मिली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की बनी है नहर में मिली शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नहर में बहती मिली शराब आबकारी विभाग की जांच में जहरीली नहीं पाई गई। यह शराब पंजाब राज्य की बनी बताई गई है। क्षेत्र में शराब पहुंचाने वालों के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है।
जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में शुक्रवार को भारी मात्रा में शराब की बोतलें बहती मिली थीं। इसकी जानकारी पर इलाके के लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर अधिकारियों के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलें कब्जे में लीं। शराब जहरीली होने की आशंका के चलते उसे न पीने की ग्रामीणों का सलाह भी दी। कई ग्रामीणों से पुलिस ने शराब की बोतलें वापस लीं। पुलिस ने नहर से शराब की 170 बोतलें बरामद कीं।
रसौली चौपुला के पास नहर में शराब मिलने के बाद जैदपुर व सतरिख पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए। वहीं दूसरे दिन भी गांव में पुलिस ने मुनादी कराकर ग्रामीणों से शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की टीम से बरामद शराब की जांच कराई है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नहर में मिली शराब की लखनऊ की प्रयोगशाला में जांच कराई गई। जांच में शराब जहरीली नहीं निकली। रायल कैसिनो ब्रांड की शराब पंजाब राज्य में बनी है। इस मामले में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम जांच कर रही है।