फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ahilyabai was a symbol of women empowerment: Rahi

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई : राही

Thu, 29 May 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 29 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai was a symbol of women empowerment: Rahi
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने स्वदेशी कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। वह बुधवार को जिला पंचायत सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने देश की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशभर में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों, मंदिरों घाटों और विश्राम स्थलों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। बताया कि 29 वर्ष की आयु में पति की मृत्यु के पश्चात अहिल्याबाई ने सती प्रथा का विरोध किया, जो उस समय एक साहसिक कदम था। राज्याभिषेक के बाद उन्होंने होल्कर वंश की संपत्तियों को भगवान शिव को समर्पित कर दिया। उन्होंने अहिल्याबाई को एक न्यायप्रिय शासक, कर्तव्यनिष्ठ महिला और धार्मिक मूल्यों की प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाली महान विभूति बताया।
विज्ञापन


राही ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारों ने देश के गौरवशाली इतिहास को दबाए रखने का काम किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अगुवाई में भाजपा महान विभूतियों के सम्मान को बढ़ाने हेतु सतत प्रयासरत हैं, जिससे युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, हरगोविंद सिंह, राम कुमारी मौर्य, अमरीश रावत, डॉ. विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, अवधेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed