फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   after seeing moon say happy eid

चांद का दीदार होते ही बोले ईद मुबारक

Fri, 17 Jul 2015 10:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खुशी व भाईचारे का संदेश लेकर आने वाली ईद शनिवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। शुक्रवार को ईद को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में रहीं। रोजेदारों से लेकर महिलाएं, युवतियां व बच्चे बाजार में खरीददारी करने में जुटे रहे। बड़ों से लेकर बच्चों तक अपने अपने ढंग से पर्व की तैयारियों में जुटे रहे। कपड़ों से लेकर साज श्रृंगार की सामग्री की खरीद के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। दोपहर में धूप के बाद आसमान में छाए बादलों से मौसम खुशनुमा हो गया तो बाजारों में चहल-पहल कई गुना बढ़ गई। घरों में महिलाएं पकवान बनाने की तैयारियों में खासी व्यस्त रहीं।
विज्ञापन


टोपी के लिए मारामारी
बाजार में खासकर सेंवई, खोया, कुर्ता पैजामा, श्रृंगार, परफ्यूम, चूड़ी आदि की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। बाजार में सेवइयों की दुकानों में खूब बिक्री हुई। बाजार में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे इंडो वेस्टर्न सूट व लेनिन का कुर्ता पायजामा खरीदते दिखाई दिए। टोपी की दुकानों पर बच्चों ही नहीं बड़ों की भी खासी भीड़ रही। ईद के मौके पर आफर व डिस्काउंट के चलते शहर स्थित सभी मेगा मार्ट में खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


आसमान की तरफ लगी रहीं निगाहें
मौलाना सलीम कासमी, मौलाना इनायत रसूल, मौलाना मो. कफील अंसारी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अलीम, मौलाना मो. फारुख, मौलाना मो. फहीम आदि लोगों ने चांद का दीदार कर अपने परिवार व मुल्क की सलामती की दुआंए मांगी। चांद के दीदार के लिए बच्चों में बड़ी उत्सुकता रही। आसामान में छाए बादलों के कारण चांद देखने के लिए मौलाना देर शाम मस्जिद की छतों पर जुटे रहे। शहर की जामा मस्जिद, ईदगाह पीरबटावन, नाका मस्जिद की छतों पर खड़े होकर लोगों ने चांद के दीदार किए। ईद का ऐलान होने के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास जगहों पर नमाज पढ़ने का समय
शहर में प्रमुख रूप से ईदगाह पीरबटावन में 8:30 बजे, जामा मसजिद बेगमगंज में 8:15 बजे, मसजिद रेलवे स्टेशन 7:00, मदीना मसजिद लखपेड़ाबाग 7:30 बजे, मसजिद कचेहरी 8:00 बजे, मसजिद घोसियाना 8:00 बजे, मसजिद नाका सतरिख 8:00, मसजिदे फातिमा असदनगर 8:00 बजे, नूरी मसजिद कटरा 8:45, मसजिदे मोहम्मदिया गौसिया 8:00 बजे, मसजिद एक मिनारा 9:00, ईदगाह बड़ेल 8:30 बजे, मदीना मसजिद बड़ेल 9:00 बजे, ईदगाह बंकी 8:30 बजे तथा छोटी बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अता कराई जाएगी।

सुरक्षा के चौकस इंतजाम
जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ईदगाह पर मौजूद रहेंगे। एसडीएम, सीओ, एसओ को भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षा की नजर से दो कंपनी पीएसी के जवान व पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जितने भी ईदगाह हैं पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी। रिजर्व पुलिस भी रहेगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती के साथ पीएसी लगाई गई है। जिले व शहर की छोटी बड़ी मस्जिदों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

दुरुस्त रहेगी आपूर्ति
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता  आरपी सिंह ने कहा कि ईद को लेकर विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति चिनहट से जोड़ दी गई है। दो दिन पूर्व ही विद्युत तारों को दुरुस्त करा दिया गया है। सभी विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार मानीटरिंग की जा रही है। अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो समेत बाक्स में लगाएं
ईद पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई। यह प्यार और दोस्ती का त्योहार है। एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर मोहब्बत का जज्बा फैलाएं। आप सभी से अपील है कि भाईचारे की भावना एवं सदभाव के साथ इस पर्व को मिलजुल कर मनाएं।

- अब्दुल हमीद, पुलिस अधीक्षक

जनपदवासियों को ईद पर्व की बहुत-बहुत बधाई। यह खुशी और भाई-चारे का पर्व है। इसमें सभी आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं। आप सभी से अपील है कि यह पर्व भाई-चारा एवं सद्भाव से परिपूर्ण हो, इस पर्व को इसी भावना के साथ मनाएं।
- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed