{"_id":"680003cfd05e8478320c41d9","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-his-body-was-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137290-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पत्नी के विवाद के बाद फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पत्नी के विवाद के बाद फंदे से लटका मिला शव
Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में बुधवार सुबह छोटेलाल गौतम (48) का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक का रात में पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के ओदारिया ग्राम पंचायत के करौंदी गांव निवासी छोटेलाल गौतम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। ग्रामीण के अनुसार वह शराब पीने के आदी थे। इसे लेकर आए दिए पत्नी के साथ उनकी कहा-सुनी होती रहती थी। मंगलवार की शाम छोटेलाल फिर शराब पीकर घर पहुंचे थे। इस कारण उनका पत्नी से फिर विवाद हुआ था। विवाद के बाद छोटेलाल अपने कमरे में सोने चले गए। जबकि परिवार के अन्य लोग छत पर सोने गए थे।
रात करीब 2:30 छोटेलाल के पुत्र सोनू को प्यास लगी तो। वह छत से उतर कर नीचे आया और पिता वाले कमरे में खिड़की से देखा तो सन्न रह गया। कमरे में छत से लगे कुंडे में पिता का शव झूल रहा था। उसकी चीख सुनकर पहुंचे बदहवास परिजन शव को फंदे से उतारकर समीप स्थित एक निजी अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।