{"_id":"1245bc69118785222b2bb7d83b1b0669","slug":"admission-to-colleges-interns-33-percent-of-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में प्रवेश की 33 फीसदी सीटें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में प्रवेश की 33 फीसदी सीटें बढ़ी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा विषय की मान्यता के अनुसार सीट निर्धारण से घटी प्रवेश की सीटों की संख्या के बाद छात्रों के प्रदर्शन व मांग के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेेश की सीटों पर 33 फीसदी प्रवेश की सीटों में बढ़ोत्तरी कर दी है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की 33 फीसद सीटों में बढ़ोतरी की है। जिससे जनेस्मा कॉलेज में बीए में प्रवेश की दो सौ सीटें बढ़ जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष से कॉलेज में विषयों की मान्यता के आधार पर प्रवेश लेने के आदेश दिए थे। जिससे एक विषय में सिर्फ साठ छात्रों का ही प्रवेश लिया जा रहा था। जिसमें जनेस्मा में सिर्फ छह सौ सीटों पर ही प्रवेश लिया गया था। प्राचार्य ने बताया कि यह आदेश सभी महाविद्यालयों के लिए है। सभी महाविद्यालयों में प्रवेश की 33 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी।