फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   admission

जनेस्मा में बढ़ी स्नातक की सीटें, सोमवार से मिलेगा प्रवेश

Sat, 02 Oct 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
admission
बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज में स्नातक (बीए) की बढ़ी हुई 200 सीटों पर सोमवार से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की पैरवी व विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश न पाने से निराश विद्यार्थियों को अब आसानी से प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित अशासकीय सहायता प्राप्त इस महाविद्यालय में बेहतर पढ़ाई का माहौल व फीस कम होने के कारण बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर काफी दबाव रहता है। ऐसे में यहां पर स्नातक की 600 सीटें फुल होने के कारण काफी संख्या में छात्रों को प्रवेश नहीं मिल सका था। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर छात्रहित में सीटें बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिस पर शुक्रवार को कुलपति ने 200 सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद प्राचार्य ने पहली व दूसरी सूची में छूटे छात्रों को सोमवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है। काउंसिलिंग के बाद अगर सीटें बचेंगी तो कॉलेज की साइट पर पहले से पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. रामशंकर यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने दो कॉलेजों का किया निरीक्षण, नोटिस
बाराबंकी। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा के दो विद्यालयों के निरीक्षण में मिली खामियों के चलते शुक्रवार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डीआईओएस ने तीन दिन पहले श्री पीडी जैन इंटर कॉलेज टिकैतनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर दोनों पालियों में विद्यार्थियों की उपस्थित नहीं मिली तो मध्यान्ह भोजन में मानक के अनुरूप मसाले व मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं मिला।

इस पर डीआईओएस ने दो पालियों में स्कूल के संचालन के निर्देश दिए। वहीं अग्रिम आदेश तक प्रधानाचार्य व शिक्षकों का वेतन रोक दिया। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के प्रधानाचार्य बिना सूचना के अवकाश पर थे। तो प्रभारी प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ता भी समय से स्कूल नहीं आए थे। वहीं छात्र-छात्राओं का विवरण पंजिका पर अंकित नहीं था। ऐसे में डीआईओएस ने यहां के प्रधानाचार्य व शिक्षकों का वेतन रोकते हुए पांच अक्टूबर तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed