फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Administration on alert regarding heat, preparations reviewed

Barabanki News: तपिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

Wed, 16 Apr 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding heat, preparations reviewed
बाराबंकी। तेज धूप व तपिश के साथ तीखे होते मौसम के रुख को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसके चलते गर्मी के दौरान लू चलने व अन्य मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में इलाज सुविधा से जुड़े सभी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अध्यक्षता में मंगलवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए छाया तथा पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही सीएमओ कार्यालय में स्थापित संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखते हुए नियमित निगरानी की जाए। साथ ही अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस के साथ अन्य जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल तथा विद्यालयों में पॉवर सप्लाई व पंखे आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, एडीएम अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed