फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accused is threatening to ruin girl life and kidnap her In Barabanki

UP News: खौफ में युवती और परिवार, शहबान के भय से स्कूल जाना छोड़ा, शादी तुड़वा दी; उठा ले जाने की देता है धमकी

Mon, 30 Dec 2024 02:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

बाराबंकी में युवती और उसका परिवार खौफ में जी रहा है। शहबान के भय से स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोपी ने उसकी शादी तुड़वा दी। अब उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
accused is threatening to ruin girl life and kidnap her In Barabanki
girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में एक युवती शोहदे से परेशान है। वह उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। अपहरण की धमकी दे रहा है। परेशान होकर युवती ने स्कूल जाना छोड़ दिया। अब डर के साये में जीने को मजबूर है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शहबान उर्फ छोटू नामक युवक उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है। वह आये दिन फोन पर धमकी देता है। धमकी दी है कि घर से बाहर मिली तो उसे उठा ले जाएगा। युवती के मुताबिक, जब उसके पिता ने उसकी शादी तय की, तो शहबान ने होने वाली ससुराल जाकर शादी भी तुड़वा दी।

विज्ञापन

पुलिस से मदद की गुहार लगाई

आरोप है कि युवक ने उसकी बदनामी कर उसका जीना दूभर कर दिया है। डर और मानसिक उत्पीड़न के चलते उसने पढ़ाई तक छोड़ दी। अपनी आत्मा पर भारी दर्द झेलने के बाद युवती ने आखिरकार पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी

हैदरगढ़ के कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शहबान उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed