फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बालिका की मौत

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
accident
फतेहपुर (बाराबंकी)। ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक व दो महिलाएं सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस दौरान महिला की गोद से गिरी बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ निवासी नूर मोहम्मद (32) अपनी पत्नी आमिना बानो (27), एक वर्ष की पुत्री जैनब और बहन मुन्नी (28) के साथ बाइक से ग्राम पैतेपुर गया था। मंगलवार शाम नूर मोहम्मद पत्नी, बेटी व बहन को लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर ग्राम बुधियापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान नूर मोहम्मद, आमिना व मुन्नी सड़क पर घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आमिना की गोद में बैठी जैनब उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से तीनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed