{"_id":"5e0ce3d98ebc3e87a10e0602","slug":"accident-barabanki-news-lko5007801178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से टकराई कार, चालक व पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड से टकराई कार, चालक व पुत्र की मौत
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। बुधवार शाम अयोध्या से रामलला का दर्शन करके लौट रहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर की कार सुमेरगंज के पास एक सांड से टकराकर पलट गई। कार में आगे बैठे उनके बेटे अगम व चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नव वर्ष के मौके पर लखनऊ के सरोजिनी नगर अंतर्गत सैनिक सोसायटी निवासी अर्चना राठौर अपने 21 वर्षीय बेटे अगम, बेटी उपासना तथा अन्य तीन लोगों के साथ भगवान रामलला के दर्शन करने कार से अयोध्या गई थीं। कार उन्नाव जिले के बसधना निवासी 29 वर्षीय अनिल अवस्थी चला रहे थे।
अयोध्या में दर्शन के बाद सभी दिनभर वहीं पूजा-अर्चना करने के बाद शाम को वापस लखनऊ के लिए चले थे। रास्ते में मवई के पास एक ढाबे पर रुककर सभी लोगों ने खाना खाया। अगम कार की अगली सीट पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
सुमेरगंज के पास कार के सामने अचानक एक काले रंग का सांड आ गया। कार उससे टकराकर सड़क के नीचे लगे एक बिजली के खंभे से टकराते हुए पलट गई। कार के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। पास ही स्थित ढाबे के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार के आगे के हिस्से में बुरी तरह फंसे अगम और अनिल को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस से सीएचसी बनी कोडर भेजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। अर्चना राठौर ने घटना की सूचना डीएम डॉ. आदर्श सिंह व सीएमओ को देकर रात में ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र के मुताबिक डॉक्टरों को रात में ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश दे दिए गए हैं।