फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A young man was scorched by a high-tension line

Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man was scorched by a high-tension line
हैदरगढ़। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कस्बा हैदरगढ़ के पास से गुजर रही 11000 केवीए की जर्जर लाइन को ठीक कराने की शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे, हैदरगढ़ के मोहल्ला पूरे मित्तई निवासी जीतू मौर्या (38) अपने खेत की ओर जा रहे थे। मोहल्ले में नहर पटरी पर पहुंचते ही वह हैदरगढ़ ग्रामीण विद्युत सबस्टेशन से निकली चौबीसी फीडर की 11000 केवीए की लाइन के लटक रहे तारों की चपेट में आ गए। अचानक करंट लगने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डंडों से मारकर उन्हें तारों से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल जीतू मौर्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। बाग मालिक देवेंद्र विजय सिंह ने कई बार इस संबंध में शिकायत की, लेकिन विभाग की ओर से कोई भी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी मौके पर पहुंचे। चेयरमैन ने कहा कि इस मामले में लापरवाह विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जांच कराकर होगी कार्रवाई



अधिशासी अभियंता विद्युत खंड हैदरगढ़ रमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। जांच कराकर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed