{"_id":"63c958353b38130fc52ba464","slug":"a-fake-doctor-cuts-patient-s-finger-and-thumb-in-badosaray-in-barabanki-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक इलाज, इंफेक्शन होने पर काट दी मरीज की उंगली और अंगूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक इलाज, इंफेक्शन होने पर काट दी मरीज की उंगली और अंगूठा
Thu, 19 Jan 2023 08:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:18 PM IST
सार
बाराबंकी के बदोसराय में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इंफेक्शन होने पर मरीज की उंगली व अंगूठा काट दिया। उसने मरीज से घर बेचकर इलाज कराने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंगुलियों और अंगूठे में इन्फेक्शन होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने इसे आठ दिन में ठीक करने का दावा किया। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर ने झांसा देकर उंगली और अंगूठा काट डाला। बदोसराय थाने में कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, गंभीर चोट पहुंचाने और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी चंदर गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, आठ माह पहले उसकी उंगली और अंगूठे में इंफेक्शन हुआ था। इसका इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था जिससे लाभ हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बड़ी राहत, 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ किया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में कल से लागू होगा प्रशासक काल: महापौर संयुक्ता भाटिया का कार्यकाल पूरा, जानें- कितने पूरे हुए वादे
पांच माह पूर्व गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर लवकुश चौहान ने आठ दिन के अंदर इंफेक्शन खत्म करने का दावा किया फिर सरकारी डॉक्टर बुलाकर ऑपरेशन की बात कही लेकिन डॉक्टर को बुलाने की वजह खुद ही ऑपरेशन कर उंगली और अंगूठे को काट डाला। 13 हजार रुपये भी वसूल लिए।
आरोप है कि, इसके बाद डॉक्टर ने घर बेचकर शहर में इलाज करने की बात कही। इंकार करने पर धमकाया। पुलिस ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।