{"_id":"63c9546d9571ea2dce5fe6bd","slug":"it-department-gives-big-relief-to-shriramjanmbhoomi-teerth-kshetra-trust-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बड़ी राहत, 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बड़ी राहत, 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ किया गया
Thu, 19 Jan 2023 08:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:02 PM IST
सार
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगा 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया है। ट्रस्ट के खाते से काटी गई धनराशि के वापसी का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट की देखरेख में ही राममंदिर का निर्माण हो रहा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आयकर विभाग ने एक बड़ी राहत दी है। विभाग की ओर से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगाया गया 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया है। विगत दिनों श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्रस्टियों को यह जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 (एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021) की अवधि में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक चलाया गया था।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने आयकर रिटर्न 2021 में दाखिल किया। आयकर विभाग द्वारा इसी अभियान के तहत जमा राशि पर टैक्स आरोपित किया था। विभागीय सूचना पर ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि इतने विशाल अभियान का लेखा-जोखा को ऑनलाइन ट्रांसफर करना संभव नहीं है। ट्रस्ट ने विभाग की सभी जिज्ञासाओं का निराकरण किया जिसके बाद टीडीएस के रूप में काटी गई धनराशि को वापस करने का आदेश विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया गया था। जिसमें 5500 करोड़ से अधिक की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए भक्तों की ओर से प्राप्त हुई थी। अभियान का समापन हुए कई महीने बीत गए हैं फिर भी देश के कई जिलों की अभी तक ऑडिट रिपोर्ट ट्रस्ट को प्राप्त नहीं हो सकी है।