फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अपहरण व रेप में शिक्षक को सात साल की सजा

अपहरण व रेप में शिक्षक को सात साल की सजा

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। एक नाबालिग छात्रा के अपहरण व दुराचार के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी शिक्षक को सात साल की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला देवां क्षेत्र का है। फरवरी 2011 में एक प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक ने एक छात्रा का अपहरण कर दुराचार किया था। कोेर्ट ने मामले में अन्य दो आरोपियों को संदेह के लाभ में बरी किया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि देवां थाना क्षेत्र की कक्षा 10 की एक नाबालिग छात्रा एक विद्यालय में पढ़ती थी। सात फरवरी 2011 को उसी विद्यालय का शिक्षक जयंत सिंह उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोपी ने पीड़िता को आगरा ले जाकर एक होटल में रखा व दुराचार किया। पुलिस की विवेचना के दौरान 26 अप्रैल 2011 को पीड़िता शारदा नहर देवां के पास मिली। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने पीड़िता का कलमबंद बयान कराया जिसमें पीड़िता ने आरोपी जयंत के साथ ही उसकी मां व बहनोई को भी घटना में शामिल होना बताया। न्यायालय में साक्ष्य के दौरान जिरह में पीड़िता कुछ आरोपों से मुकर गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण पाठक ने आरोपी जयंत को दोषी पाते हुए सात वर्ष की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अन्य दोनों आरोपियों को संदेह के लाभ में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed