फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डेंगू ने ली तीन की जान

डेंगू ने ली तीन की जान

Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर/देवां/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हिदायतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जिसकी वजह से चौबीस घंटे के भीतर एक महिला समेत तीन लोगों की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। अकेले देवां कस्बे में ही इस रोग से चार लोग पीड़ित हैं जिनका लखनऊ के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी ही नहीं है। आमजन की तो बात दूर, सीएचसी त्रिवेदीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी भी डेंगू की चपेट में आ गए जिन्हें गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिद्धौर क्षेत्र के दरांवपुर निवासी ननकू रावत का 23 वर्षीय पुत्र लालजी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। ननकू ने बताया कि पहले निजी डॉक्टरों से इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने डेंगू होने की बात कही थी। सोमवार की भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी गांव के निवासी परशुराम की 40 वर्षीय पत्नी राजरानी बुखार से पीड़ित थी। परशुराम ने बताया कि करीब चार दिन पूर्व लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान रविवार शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। त्रिवेदीगंज के बेलहरी निवासी राम इकबाल (42) की डेंगू से सोमवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व बुखार आने पर सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गया था जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया लेकिन सोमवार को दोपहर करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आम आदमी की बात दूर त्रिवेदीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर साहब को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उन्होंने गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया है और वहीं इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed