फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चौकी इंचार्ज पर गिरेगी निलंबन की गाज

चौकी इंचार्ज पर गिरेगी निलंबन की गाज

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नवीन सब्जी मंडी में हुई डीसीएम चालक की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस की पकड़ से दूर बसपा नेता के पक्ष में उतरे राइन समाज और व्यापार मंडल ने शनिवार को घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे एएसपी से ताज बाबा राईन को गलत फंसाने का आरोप लगाया। एएसपी ने निष्पक्ष जांच करने और निर्दोष पाए जाने पर कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया है। वहीं मंडी चौकी इंचार्ज को लापरवाही का दोषी पाते हुए एएसपी ने उसके निलंबन की बात कही है।
विज्ञापन

रियाज हत्याकांड में मंडी चौकी इंचार्ज हरिलाल करदम पर गाज गिरना तय है। शनिवार को घटना स्थल का जायजा लेेने के बाद एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि एसआई हरिलाल करदम को घटना की जानकारी थी और वह दुकान में रियाज से मिले भी, यदि उन्होंने रियाज को हिरासत में ले लिया होता तो उसकी हत्या न होती। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज की यह घोर लापरवाही है और इसके लिए उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी जब सब्जी मंडी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे तो वहां बसपा नेता व आलू व्यापारी ताज बाबा राईन के समर्थन में पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदीप जैन, गुनवंत सिंह समेत दर्जनों व्यापारियोें और राईन समाज के लोगों ने ताज बाबा को मामले में फर्जी फंसाने का आरोप लगाया। एएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि ताज के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलते हैं और वह निर्दोष हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन यदि वह विवेचना में दोषी मिलता है तो कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला कटरा बरादरी निवासी वाहन चालक मोहम्मद रियाज की 13 दिसंबर को गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में टांग दिया गया था। गौरतलब है कि रियाज आलू व्यापारी मोहम्मद फरीद की डीसीएम चलाता था और एक दिन पूर्व फरीद के पिता के साथ कन्नौज एक लाख 35 हजार रुपये लेकर आलू खरीदने गया था, जहां 90 हजार रुपये गायब हो गए थे। वापस लौटे रियाज को फरीद उर्फ बब्लू समेत अन्य लोगों ने मंडी में स्थित दुकान में बंधक बना लिया था और उससे 90 हजार रुपये के बारे में पूछताछ कर उस पर चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में बसपा नेता ताज बाबा राईन समेत फरीद उर्फ बब्लू, उसके भाई नसीम, पिता पीरु और मुन्ना हंटरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने शनिवार को फरीद उर्फ बब्लू और मुन्ना हंटरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed