{"_id":"125-46631","slug":"Barabanki-46631-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लक्ष्मी आएंगी, सुख-समृद्धि लाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लक्ष्मी आएंगी, सुख-समृद्धि लाएंगी
Barabanki
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मंगलवार को दीपावली पर घर में लक्ष्मी पधारेंगी, सुख समृद्धि बरसेगी। इसी कामना के साथ घर-घर में दीपावली की तैयारियां हो रही हैं। रंगाई, पुताई और सफाई के बाद मां लक्ष्मी के स्वागत को अब घरों को सजाया जा रहा है। मिठाई, पटाखे, कपड़े आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार रात शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाएगा।
दीपावली के एक दिन पूर्व सोमवार को बाजार में जबरदस्त चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने आवश्यक वस्तुआें की खरीददारी की। बाजार में आज भी सोना, चांदी, बर्तन, आभूषण, गणेश-लक्ष्मी व हनुमान जी की मूर्तियां, लाई, खील, मिठाई, पूजन सामग्री आदि तमाम वस्तुआें की बिक्री होती रही।
अन्य दिनाें की अपेक्षा बाजार में आज इतनी भीड़ रही कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बाजार में जिस तरह भीड़ उमड़ी और हर वर्ग ने बढ़ चढ़कर खरीददारी में हिस्सा लिया, उससे साफ रहा कि महंगाई की परवाह न करते हुए हर वर्ग दीपावली धूमधाम से मनाएगा। आवश्यक वस्तुआें व सजावटी सामग्री खरीदने में लोगों ने जमकर जेब ढीली की। घर की जरूरत की वस्तु हो या बच्चाें की फरमाइश, इन्हें पूरा करने के लिए बाजार में मजमा लगा रहा। शहर की बाजार में न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण इलाके से भी लोगाें का आना जारी रहा।