{"_id":"125-46563","slug":"Barabanki-46563-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"िलफ्ट देकर युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िलफ्ट देकर युवक को लूटा
Barabanki
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बहन की शादी का कार्ड देने औरैया से आए एक युवक को बदमाशों ने टैक्सी बता बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में तमंचे के बल पर नकदी, सेलफोन व अन्य समान लूटने के साथ ही बदमाशों ने उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया। धमकाकर पासवर्ड पूछकर बदमाशों ने उसके एटीएम कार्ड से भी रकम निकाल ली। इसके बाद हाईवे पर गाड़ी से धक्का देकर बदमाश भाग गए। कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी को पुलिस ने घटनास्थल लखनऊ का गाजीपुर थानाक्षेत्र बताकर लौटा दिया।
औरैया जिले के दिबियापुर ककराही निवासी श्रीलाल सिंह का पुत्र शिव प्रशांत कुशवाहा शनिवार को बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने परिचित कौशलेंद्र प्रताप सिंह के घर बहन की शादी का कार्ड देने आ रहा था। इससे पहले उसने लखनऊ में शादी के लिए कुछ सामान भी खरीदा था। रात करीब दस बजे लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे पर शिव प्रशांत वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी रुकी और चालक ने टैक्सी गाड़ी बताकर उसे बैठा लिया। रास्ते में गाड़ी में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिव प्रशांत कुशवाहा से करीब चार हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, दो सेलफोन और शादी के लिए खरीदा गया सारा समान लूट लिया। यही नहीं बदमाशों ने शिव प्रशांत का एटीएम कार्ड भी छीन लिया और धमकाकर पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद फोरलेन से शहर के भीतर आकर सतरिख चौराहे पर एटीएम कार्ड से सारे रुपये भी निकाल लिए। एटीम से रुपये निकालने के बाद उसे फैजाबाद हाईवे पर सफदरगंज थानाक्षेत्र में ग्राम रसौली के पास गाड़ी से ढकेलकर बदमाश भाग गए। किसी प्रकार आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने परिचित कौशलेंद्र प्रताप सिंह के घर पहुंचे शिव प्रशांत ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। रविवार को कोतवाली नगर पहुंचे शिव प्रशांत ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन घटनास्थल लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र का बताकर उसे वापस कर दिया गया। भुक्तभोगी शिव प्रशांत ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में चार लोग सवार थे। रास्ते में एक और सवारी को बैठाकर बदमाशों ने उसके साथ भी लूटपाट की थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल लखनऊ होने के कारण वारदात की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
पशु व्यापारियों से डेढ़ लाख लूटे
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ से फैजाबाद पशु बाजार जा रहे तीन व्यापारी जहरखुरानी का शिकार हो गए। वारदात की जानकारी तब हुई जब एक भुक्तभोगी व्यापारी के रिश्तेदार ने रविवार देर शाम सफदरगंज थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के शांतिगंज निवासी पशु व्यापारी ओमप्रकाश यादव, दयाशंकर यादव और मुन्ना लाल यादव रविवार भोर फैजाबाद स्थित पशु बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। पॉलीटेक्निक चौराहे से एक मार्शल गाड़ी पर सवार हुए तीनों व्यापारियों से चालक ने मेलजोल कर लिया। फिर सफेदाबाद में रुककर चालक ने व्यापारियों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद मुन्ना लाल सफदरगंज के ग्राम बघेला पुरवा में हाईवे किनारे बेहोश पड़ा मिला। हाईवे एंबुलेंस सेवा ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरा व्यापारी ओमप्रकाश यादव लखनऊ के बख्शी का तालाब में सड़क किनारे पड़ा मिला। होश में आने के बाद ओमप्रकाश ने इसकी सूचना अपने रिश्तेदार सर्वेश कुमार को दी। अन्य साथियों के बारे में पता करने पर ओमप्रकाश को पता चला कि मुन्ना लखनऊ में भर्ती है जबकि दयाशंकर का अभी तक पता नहीं चल सका। ये तीनों व्यापारी घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर निकले थे, जो कि घटना के बाद से गायब हैं। रविवार देर शाम सफदरंज थाने में ओमप्रकाश के रिश्तेदार सर्वेश ने तहरीर दी। एसओ ने बताया कि वारदात लखनऊ की है। ये मामला लखनऊ में ही दर्ज किया जाएगा।