फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आज 370 स्थानों पर लगेगा सुपोषण स्वास्थ्य मेला

आज 370 स्थानों पर लगेगा सुपोषण स्वास्थ्य मेला

Sat, 25 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आज 370 स्थानों पर लगेगा सुपोषण स्वास्थ्य मेला
आज 370 स्थानों पर लगेगा
विज्ञापन

सुपोषण स्वास्थ्य मेला
- जिला अस्पताल, ब्लॉक स्तर की सीएचसी व सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर होंगे कार्यक्रम
- ब्लॉकों में लगेगी जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आगामी 25 अगस्त को पोषण अभियान तथा सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, स्वास्थ उपकेंद्र व जिला अस्पताल में मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले में गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, बच्चों का वजन किया जाएगा और पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता का स्टॉल लगाया जाएगा। पूरे जिले में कुल 370 स्थानों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जिला अस्पताल में, ब्लॉक स्तरीय 15 सीएचसी तथा सभी 353 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर पोषण अभियान तथा सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया जाएगा। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास मोनिका गर्ग 11 बजे से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी 15 विकास खंडों में नोडल अधिकारी के रूप में जिला स्तरीय अधिकारियों कि ड्यूटी तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ग्राम विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जा जाएगी। मेले को जनांदोलन के रूप में मनाये जाने के लिए प्रत्येक मेला स्थल पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जॉच, हीमोग्लोबिन की जॉच, ब्लॅड प्रेशर व यूरिन की जांच की जाएगी। बाल विकास विभाग द्वारा सभी कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों का वजन तथा पूरक पोषाहार का वितरण किया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता संबंधी स्टाल प्रदर्शित किए जाएंगे तथा परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed