फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शिक्षक की पिटाई से बेहोश हुई छात्रा

शिक्षक की पिटाई से बेहोश हुई छात्रा

Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से बेहोश हुई छात्रा
शिक्षक ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, बेहोश
विज्ञापन



बाराबंकी। विद्यालय में खेल रही छात्रा को शिक्षक ने लात-घूंसों से पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन स्कूल पहुंचे और छात्रा को बेहोशी की हालत में लेकर थाने गए।


जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांवा निवासी निशात अहमद की पुत्री मंतशा गांव के ही निलोफर चिल्ड्रेन एकेडमी मे कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार दोपहर वह लंच टाइम में बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन



खेल-खेल में बच्चे एक-दूसरे पर पानी फेंकने लगे। इससे नाराज शिक्षक मोहम्मद जुनेद दानिश ने छात्रा मंतशा की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर कुर्सी मार दी।


इससे मंतशा बेहोश हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मंतशा के घरवाले स्कूल पहुंच गए मगर तब तक आरोपी शिक्षक भाग गया था। आक्रोशित परिवारीजन बेहोश छात्रा को लेकर टिकैतनगर थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने छात्रा को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा के पिता निशात अहमद की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक मोहम्मद जुनेद दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed