फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8th day of navraatra

कन्या पूजन से हुई महागौरी की आराधना

Fri, 15 Apr 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
8th day of navraatra
बाराबंकी में गुरुवार को शहर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सुख समृद्धि के पर्व नवरात्र पर गुरुवार को अष्टमी पर श्रद्धा और आस्था से सरोबार साधकों ने हवन पूजन किया। सुबह से ही मंदिर में जुटी महिलाओं ने अखंड सौभाग्य फल के लिए व्रत रखकर मां महागौरी की आराधना की।
विज्ञापन


भक्तों ने कन्याओं को पूज कर भोज कराया। पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही मां के मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटी रही। आरती के स्वर के बीच घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
विज्ञापन


गुरुवार को साधकोें ने सौभाग्य, समृद्धि, धन-संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की आराधना की। धन-धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदायनी महागौरी का भक्तों ने पूजन किया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए देवी मां को चुनरी अर्पित की। भोर से ही बड़ी देवी, पूर्वी देवी, छोटी देवी आदि मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अष्टमी होने के कारण साधकों ने व्रत भी रखा तथा हवन पूजन कर कन्या भोज कराया। कन्या पूजन कर उन्हें हलवा, पूड़ी, जलेबी, खीर संग खिलौने उपहार में दिए। नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों पर भक्तों की काफी भीड़ दिखी। भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की पूजा-अर्चना करने में जुटे रहे।


शहर व जिले भर के सभी मंदिरों पर भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। हैदरगढ़ क्षेत्र में कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में अमरादेवी मंदिर, अमरा कटेहरा बदोसरांय में मातन मंदिर मेें कन्या भोज व हवन पूजन किया गया। तेज धूप होने के बाद भी भक्तों का मंदिर आना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed