{"_id":"5b4f80e34f1c1b3c748b5af1","slug":"81531936995-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बचत के लिए चलाए जागरुकता कार्यक्रम:-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बचत के लिए चलाए जागरुकता कार्यक्रम:-डीएम
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बचत के लिए चलाएं जागरुकता कार्यक्रम
क्रासर
- भूजल सप्ताह को लेकर अधिकारियों संग बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। भूजल सप्ताह 16 से शुरु हुआ है जो 22 जुलाई तक मनाया जाएगा। भूजल सप्ताह के अन्तर्ग गोष्ठी, रैली, पद यात्रा आदि के माध्यम से प्रदेश में गिरते हुए भूजल स्तर के संबंध में जन जागरूकता की जाए। पानी की बचत के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है। कॉलेजों में निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं।
यह बात जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में भूजल सप्ताह मनाए जाने को लेकर हुई बैठक में कही। बैठक में ‘भूजल संरक्षण-समय की मांग’ पर विशेष चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि पानी लगातार कम होता जा रहा है। वर्षा का जल कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, बच्चों को विस्तारपूर्वक गोष्ठियों के माध्यम से बताया जाए। पेड़ों के कटान में कमी की जाए। अधिक से अधिक पेड़ों को लगाकर वृक्षों की संख्या बढ़ाई जाए।
सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देना चाहिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, लघु सिंचाई के अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता बाढ़, जल निगम, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।