{"_id":"59bacbcc4f1c1bb0688b49ac","slug":"81505414092-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 केंद्रों पर खरीदा जाएग धान, जारी हुई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 केंद्रों पर खरीदा जाएग धान, जारी हुई सूची
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान
बाराबंकी। धान खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद धान खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सात एजेंसियां लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। धान खरीद केंद्रों के लिए प्रभारियों की तैनाती करते हुए जल्द से जल्द क्रय केंद्र खोलने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में धान खरीद के लिए 55 क्रय केंद्र खोल जाएंगे। इन केंद्राें में खाद्य विभाग 14, पीसीएफ 18, नैफेड छह, भारतीय खाद्य निगम दो, यूपी एग्रो एक, उप्र. कर्मचारी कल्याण निगम चार और 10 केंद्र पंजीकृत सोसायटियां के माध्यम से खोले जाएंगे। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद विपणन शाखा ने धान खरीद केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। यह धान खरीद केंद्र जिले के सभी 15 ब्लॉकों में खोले जाएंगे। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों की तैनाती करते हुए जल्द से जल्द केंद्र खोलने के आदेश दिए गए हैं। इस बार शासन ने धान खरीद का लक्ष्य 85 हजार 600 मीट्रिक टन निर्धारित किया है। इसमें से खाद्य विभाग को 40 हजार एमटी, पीसीएफ को 17 हजार एमटी, यूपी एग्रो को आठ हजार एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम को नौ हजार एमटी, नैफेड को आठ हजार एमटी और एफसीआई को 3600 एमटी का लक्ष्य दिया गया है।
बाक्स
डीएम और अपर जिलाधिकारी से धान खरीद केंद्र खोलने की अनुमति ले ली गई है। जिले भर में सात एजेंसियों के माध्यम से 55 धान खरीद केंद्र खोले जाएंगे। जिनके माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित 85 हजार 600 एमटी का लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- प्रभाकांत द्विवेदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी