फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   79 per cent voting in seven gram panchayats

सात ग्राम पंचायतों में 79 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
79 per cent voting in seven gram panchayats
बाराबंकी। प्रधान पद के रिक्त सात सीटों पर रविवार को हुए उप चुनाव में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्धारित 16,134 मतदाताओं में से 12,753 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 49 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की। इस उपचुनाव में युवा से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह नजर आए। प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला मंगलवार को मतगणना के साथ होगा। रिक्त पदों पर मतदान को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर मतदान को शांति व्यवस्था को निष्पक्ष के साथ संपंन कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर तैनात रहे।
विज्ञापन

दरियाबाद ब्लॉक के रोहिला नगर, त्रिवेदीगंज के बुढ़नापुर, हैदरगढ़ के हरपालपुर, हरख के सेठमऊ, मसौली के अकबरपुर धनेठी और पूरेडलई ब्लॉक के आल्हनमऊ व टिकवामऊ ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के चलते मतदान रद्द कर दिया गया था। इसके बाद रविवार 9 मई को इन ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया। सात ग्राम पंचायतों की सीटों पर मतदान के लिए 26 बूथ बनाए गए थे। कोरोना महामारी के बीच कुल 79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्धारित 16,134 मतदाताओं में से 12,531 वोटरों ने 49 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की। सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतार देखी गई। मास्क और सामाजिक दूरी के बीच युवा, महिला, वृद्ध, पुरुष हर वर्ग ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। कोई लाठी डंडे तो कोई अपनों का सहारा लेकर बूथों तक पहुंचा। मतों की गिनती 11 मई को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत-प्रत्याशियों की संख्या--वोटर--पड़े वोट--प्रतिशत
हरपालपुर-04--1261--1059--84.0
सेठमऊ- 11-4151--3642--87.74
बुढ़नापुर-07--1811--1303--71.96
आल्हनमऊ-06-3048--2133--70.0
टिकवामऊ-06-1220--850--69.75
रोहिलानगर-05-1801--1436--79.75
अकबरपुर धनेठी-10-2842--2330--82.0
प्रधान पद के रिक्त सात सीटों पर 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतों की गिनती 11 मई को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed