{"_id":"67eeebcb4713fa6d46051bbe","slug":"70-thousand-children-are-waiting-for-books-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136488-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किताबों का इंतजार कर रहे 70 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किताबों का इंतजार कर रहे 70 हजार बच्चे
विज्ञापन
बाराबंकी। नए शिक्षा सत्र के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के नौनिहालों के हाथों में किताबें नहीं पहुंची हैं। 70 हजार से अधिक बच्चे किताबों के इंतजार में हैं। शिक्षक उनको बता रहे हैं कि जल्द ही किताबें आएंगी।
जिले में 2624 परिषदीय विद्यालय हैं और इस बार 3.30 लाख बच्चों ने वार्षिक परीक्षा दी। विभाग ने कक्षा चार से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए क्रय का आदेश जारी किया था, जिसके सापेक्ष मार्च में ही करीब 19 लाख किताबें मिल गईं और वह वितरित की जा रही हैं। इस बार कक्षा एक में 26772 बच्चों ने परीक्षा थी जो कक्षा दो में पहुंच चुके हैं। वहीं, कक्षा दो के 42214 बच्चे कक्षा तीन में पहुंचे हैं। कक्षा एक में बच्चों का नामांकन चल रहा है। ऐसे में करीब 70000 से अधिक बच्चों को अभी तक किताबों का इंतजार है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि क्रय आदेश जारी हो चुका है। प्रकाशकों से बात चल रही है, जल्द ही किताबें मिल जाएंगी।
-- -- -- -- --
फोटो- 46
परीक्षाफल के साथ बांटीं किताबें
शैक्षिक सत्र पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में बृहस्पतिवार को परीक्षाफल के साथ किताबें बांटी गईं। समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ सिरौली गौसपुर संजय कुमार रहे। शिक्षक नेता अभिषेक सिंह ने अपील करते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति ही गुणवत्ता का पहला पायदान है। ग्राम प्रधान निसार मेंहदी, शिक्षक आशुतोष आनंद, धर्मराज, शबीना, इब्राहिम, पूनम वर्मा, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।