{"_id":"6615808de6b2bebcf503f8f1","slug":"62-candidates-filed-papers-on-the-first-day-of-nomination-barabanki-news-c-315-1-slko1014-115618-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नामांकन के पहले दिन 62 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नामांकन के पहले दिन 62 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
Tue, 09 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न 21 पदों के लिए नामांकन के पहले दिन 62 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर ताल ठोकी। चुनाव अधिकारी मुचकुंद सिंह वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेंद्र सिंह वर्मा, हिसाल बारी किदवई, रमनलाल द्विवेदी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवी प्रसाद वर्मा, चंद्रबक्स सिंह, पंकज निगम ,देवेंद्र प्रताप यादव, राजीव कुमार तिवारी राजू, ,सुनीत अवस्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष प्रथम पद पर रामकुमार, सहजराम यादव, राकेश कुमार तिवारी तथा उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर अनिल कुमार वर्मा सर्वेश कुमार, मनोज कुमार सिंह,जैनेंद्र प्रताप सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार तिवारी, अंशुमान सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।जबकि कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार वर्मा अनुराग शुक्ला, विनोद कुमार यादव तथा महामंत्री पद पर रामराज यादव अशोक कुमार वर्मा तथा संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विजय कुमार पांडे देवराम, धर्मेंद्र कुमार तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर संजय कुमार संतोष कुमार ,अखिलेश श्रीवास्तव सुषमा शर्मा,कृष्ण गोपाल गौतम ,प्रदीप कुमार बाजपेई, ज्योति प्रकाश तिवारी ने अपना पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोकी। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 24 अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान 2113 अधिवक्ता वाेटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया का कार्य बुधवार को भी होगा।