{"_id":"5b84363242c792464c73e363","slug":"61535391282-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर की एसआईबी टीम ने मारा छापा,हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर की एसआईबी टीम ने मारा छापा,हड़कंप
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर की एसआईबी टीम ने मारा छापा, हड़कंप
- शासन में की गई थी टैक्स चोरी की शिकायत
- अभिलेखों का होगा जीएसटी रिकार्ड से मिलान
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर (बाराबंकी)। एक ही जीएसटी नंबर से कई दुकानें चलाने की शिकायत शासन में किए जाने के बाद सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी फैजाबाद की टीम व विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने कस्बे के न्यू चंद्रा पुस्तक एंड बीज भंडार पर छापामारी की। करीब एक घंटे तक टीम ने अभिलेखों को मिलान किया जिसमें कई कमियां उजागर हुई। फर्म मालिक की गैर मौजूदगी के चलते टीम ने स्टॉक के बिल साथ लाकर कार्यालय में तलब किया है। इस छापेमारी से कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर भाग खडे़ हुए।
सोमवार को विशेष अनुसंधान ब्यूरो फैजाबाद (एसआईबी) के असिस्टेंट कमिश्नर अनुराग चौधरी ने जिले के डिप्टी कमिश्नर विजय चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर संदीप तिवारी, विकास द्विवेदी व वाणिज्य कर अधिकारी वंदना सिंह के साथ कस्बे के न्यू चंद्रा पुस्तक एंड बीज भंडार पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने फर्म के अभिलेखों की बारीकि से जांच-पड़ताल की। जीएसटी में चोरी किए जाने की आशंका पर टीम ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और फर्म के मालिक को कार्यालय में तलब किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फर्म द्वारा टर्नओवर के अनुसार टैक्स नहीं जमा किया जा रहा है।
वर्जन:
न्यू चंद्रा पुस्तक एंड बीज भंडार की शिकायत कई लोगों ने शासन में की थी जिस पर एसआईबी के साथ उक्त फर्म पर छापेमारी की गई है। दुकान के स्टॉक व कागजों में खामियां मिली हैं। जीएसटी के रिकार्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया जाएगा। जो अंतर आएगा उसे जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-विजय चौधरी, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्य कर