फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   15 उड़नदस्ते कराएंगे आचार संहिता का पालन, रखेंगे नजर

15 उड़नदस्ते कराएंगे आचार संहिता का पालन, रखेंगे नजर

Sun, 12 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 उड़नदस्ते कराएंगे आचार संहिता का पालन, रखेंगे नजर
15 उड़नदस्ते कराएंगे आचार संहिता का पालन
विज्ञापन

- तीन नगर पालिका परिषद तो हर निकाय पर एक-एक टीम की गई है तैनात
- वाहन में दो लाख से अधिक की नगदी मिलने पर दिखाने होंगे कागजात, नहीं तो होगी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। आचार संहिता का पालन कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 15 उड़नदस्तों को तैयार किया गया है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए इनकी तैनाती की गई है। मतदान के दौरान पैसे के बल पर मत हासिल करने वालों पर यह नजर रखेंगे। वाहनों में अगर दो लाख से अधिक की धनराशि मिली और उसके कागजात न दिखा पाए तो उस धनराशि पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आयोग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन और हर निकाय पर एक-एक टीम की तैनाती की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने 15 उड़नदस्तों को तैयार किया है। यह उड़नदस्तें निकाय क्षेत्रों में चेकिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग करेंगे। इस दौरान वाहन में दो लाख से अधिक की नगदी बरामदी के बाद कागजात न दिखाने पर उसके जब्तीकरण की कार्रवाई करेंगे। इस संबध में उड़नदस्ते में तैनात किए गए प्रशासन व पुलिस कर्मियों को इस संबंध में कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। धनबल का प्रयोग रोकने के लिए प्रशासन ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन और हर निकाय पर एक-एक उड़नदस्ते की टीम तैनात की जा रही है। हर टीम में एक कार्यवाहक मजिस्ट्रेट, एक वीडियोग्राफर, एक एसआई व दो सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान बकायदा इसकी वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया से बराबर आयोग को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उड़नदस्ते की टीमों की तैनाती कर दी गई है। जो अपने-अपने क्षेत्र में धनबल के प्रयोग पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


तहसीलों में स्ट्रांगरूम का हुआ निर्धारण
आगामी 29 नवंबर को मतदान के एक दिन बाद ही 01 दिसंबर को मतगणना होनी हैं। मतदान व मतगणना के बीच समय न होने के चलते प्रशासन को डबल कसरत करनी पड़ रही है। मतदान कराने की तैयारियों के बीच ही मतगणना की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना कर्मियों को किस दिन प्रशिक्षित किया जाना है। इसकी अभी तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है लेकिन मतगणना के लिए कक्षों का निर्धारण जरूर संबंधित स्ट्रांगरूमों में कर लिया गया है। ताकि एक जगह पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ एकत्रित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिलहाल किस निकाय की मतगणना तहसील के किस कक्ष में होगी इसका निर्धारण कर लिया गया है। जल्द ही कार्मिकों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण की तिथि भी निर्धारित कर दी जाएगी।
- अंजनी कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed