फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   422 complaints came at the women's help desk

महिला हेल्प डेस्क पर आईं 422 शिकायतें

Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
422 complaints came at the women's help desk
बाराबंकी। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए 24 अक्तूबर को थानों में खोली गई महिला हेल्प डेस्क में अब तक 422 मामले सामने आए हैं। इनमें पुलिस ने 44 मामलों में केस दर्ज किया है। जबकि कुल 303 मामलों का निस्तारण कर शेष 98 प्रकरणों में जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

थानों में महिला हेल्प डेस्क खुलने और उस पर महिला पुलिसकर्मी के तैनात होने से वहां आने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बताने में आसानी होती है। इसी डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण होता है। सरकार के इस प्रयास की महिलाएं सराहना भी कर रही हैं। ज्यादातर मामलों में सुनवाई हो रही हैं लेकिन कई ऐसे मामले भी आते हैं जिनमें आरोप लगते हैं कि महिला हेल्प डेस्क पर ही महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में बुधवार अपराह्न दो बजे तक महिला हेल्प डेस्क पर एक भी मामला नहीं आया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि महिलाओं के जो भी मामले आते हैं, उन्हें महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मी सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर बुधवार को दिन में डेढ़ बजे तक कुल छह शिकायतें मिलीं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि तीन में एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है। जबकि तीन में मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। महिला हेल्प डेस्क स्थापित होने के चौथे दिन तक 22 शिकायतें मिली हैं। पुलिस के मुताबिक अधिकतर मामूली विवाद पर मारपीट व घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया है।
लोनीकटरा थाने की महिला हेल्प डेस्क पर बुधवार को चार शिकायतें मिलीं। मारपीट के सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि 24 घंटे महिलाओं की शिकायतें सुनीं जा रही हैं।

सीओ सिटी व मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी सीमा यादव ने बताया कि जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं। इसके माध्यम से महिलाओं की समस्याएं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही सुनी जाती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जगह पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यदि किसी भी महिला को कोई समस्या है तो वह पुलिस को बता सकती है। उसमें त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed