{"_id":"5bae746f867a557ff47debac","slug":"41538159727-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुराचार, पिटाई कर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुराचार, पिटाई कर किया अधमरा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवाकर सामूहिक
दुराचार, पिटाई कर किया अधमरा
क्रासर
- चार युवकों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में मिली किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
देवा(बाराबंकी)। एक किशोरी को बृहस्पतिवार की रात उसके घर से अगवाकर चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने किशोरी की जमकर पिटाई की और उसे अधमरा समझकर बेहोशी की हालत में छोड़ भाग निकले। पीड़िता के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है और अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बृहस्पतिवार की रात गांव के ही चार युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को घर से अगवा कर ले गए। आरोप है कि चारों युवक किशोरी को गांव के बाहर नहर पटरी के पास झाड़ियों में ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब किशोरी घर में नहीं मिली तो उसकी परिवारीजनों ने तलाश शुरू की जिस पर वह नहर किनारे पड़ी मिली। किशोरी का सीएचसी में इलाज कराया गया जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। देवा कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जिस पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।