{"_id":"c79dc9877bfedf1b873de3373b7899d5","slug":"40-thousand-people-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार आबादी रही बिन बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार आबादी रही बिन बिजली
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ कस्बे में विद्युत आपूर्ति लाइन के दुरुस्त नहीं होने से 40 हजार की आबादी को दो दिन एक रात बिजली नहीं मिल सकी है। ठंड में लगातार बिजली गुल रहने से कस्बे व समीप के कई गांवों में उपभोक्ताओं बिना बिजली रात काटनी पड़ी। आपूर्ति के ब्रेक डाउन को दुरुस्त करने के दौरान पोल से गिर कर संविदा लाइनमैन की मौत के बाद शनिवार की दोपहर तक पावर कार्पोरेशन के अधिकारी आपूर्ति को ठीक नहीं कर सके।
विद्युत पावर सबस्टेशन से टाउन फीडर के माध्यम से कस्बा हैदरगढ़, लिल्हौरा व रनापुर गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार को रोटेशन के अनुसार सुबह दस बजे आपूर्ति शुरू करने पर दो बार चंद सेकेंड में लाइन ट्रिप हो गई। इसके बाद कस्बे में कोतवाली के समीप 11 हजार वोल्ट की लाइन दुरुस्त करने के दौरान लिल्हौरा माइनर पटरी पर पोल से गिरकर लाइनमैन रामनरायन की मौत हो गई थी। इस सारी कवायद के बीच विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने पर किसी का ध्यान नहीं गया। हैदरगढ़ कस्बा, लिल्हौरा व रनापुर की कुल आबादी 40 हजार के आसपास है।
शुक्रवार को दिन व रात बिजली गुल रही। शनिवार को भी दोपहर तक बिजली नहीं आई। ग्रामीणोें को रात बिना बिजली काटनी पड़ी। उपखंड अधिकारी जेपी गौतम ने कहा हादसे के बाद से विद्युत कर्मी काफी सदमे में थे तथा पोस्टमार्टम हाउस से शव मिलने पर अगले दिन अंतिम संस्कार होने के बाद शनिवार शाम आपूर्ति को शुरू करा दी गई है।