फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   39 new corona case, advocate died

कोरोना से वकील की मौत, 39 और मिले पॉजिटिव

Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
39 new corona case, advocate died
बाराबंकी। कोरोना से अधिवक्ता की मौत के बाद बंद की गई दीवानी कचहरी के गेट पर तैनात पुलिस। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में आकर एक वकील की मौत हो गई। इस तरह से जिले में कोरोना से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। वकील की मौत की सूचना के बाद शनिवार को कचहरी पूरे दिन बंद रखी गई। इस दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी देवा के अधीक्षक समेत 39 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जलालपुर निवासी पेशे से अधिवक्ता नुसरत नौशाद फरीद की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में पहली अप्रैल को भर्ती कराया था। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात उनकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। शनिवार को पहुंची चिकित्सकों की टीम ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनके शव का दशहराबाग स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं परिवारीजनों को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता की मौत की सूचना पर शनिवार को कचहरी को बंद कर पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, सीएचसी देवा अधीक्षक समेत 39 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें आवास विकास में पांच, शहर में मोहल्ला अभयनगर में चार, बंकी के दारापुर में दो, रामनगर के पहाडापुर में तीन, किन्हौली में दो, शहर में दो के अलावा तिंदोला, जिला महिला चिकित्सालय, गोकुलनगर, लखपेड़ाबाग, सूपामऊ असंद्रा, विकास भवन, इटौरा, सीएचसी देवा, असोहना, बेलहरी, देखवाहा सिरौली, गुरू सिंह पुरवा, गौरिया, खनवाहा, सरायं रावत, बलखेड़ा, नया पुरवा, बांसा, देवकलिया, सूरतगंज, बसौली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट करा चिकित्सकों की टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें और कोरोना का टीका जरूर लगवाएं।
सक्रिय की जाएं निगरानी समितियां
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को चिकित्सकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका कर्मियों, लेखपाल और पुलिस के साथ बैठक हुई। जिसमें एसडीएम सदर ने कहा कि पूर्व में गठित निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय कर दिया जाए। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाई जा सके।
इसके अलावा आरआरटी टीम को सक्रिय रखा जाए और पॉजिटिव मिलने पर टीम को मौके पर भेज संक्रमित को होम आइसोलेट कराते हुए संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाए। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों पर पूरी नजर रखी जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

3806 को लगा कोरोना का टीका
कोरोना के बढ़ रहे मामलों के देखते हुए लोग टीकाकरण के लिए तेजी से आगे आने लगे हैं। शनिवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान के तहत जिले के 86 अस्पतालों में 8400 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 3806 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed