{"_id":"5b478d964f1c1b3d5e8b53af","slug":"31531415958-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चंदा एकत्र कर शुरू कराई नाला सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चंदा एकत्र कर शुरू कराई नाला सफाई
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने चंदा एकत्र कर
शुरू कराई नाला सफाई
क्रासर
- बीते वर्ष से पटा है पुरियार झील जाने वाला नाला
फोटो- 47 पी
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बारिश में कृषि भूमि व आबादी को जलभराव से बचाने के लिए चार गांवंों के किसानों ने चंदा से नाला सफाई कार्य शुरू कराया है। कई बार शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग ने कोई सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने यह कदम उठाया है।
हैदरगढ़ ब्रांच नहर के निकट से पुरियार झील को जाने वाला नाला बीते वर्ष से पटा पड़ा है। नहर का अतिरिक्त पानी व बारिश का पानी झील में जाता है। नाला से निकासी नहीं होने पर सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है। मवइया, मवइया खुर्द, कनवा व भिखारी का पुरवा गांव के किसानो ने चंदे से बीस हजार रुपया एकत्र कर जेसीबी से नहर में सफाई कार्य शुरू कराया है। इस मौके पर अवधेश प्रताप सिंह, नान्ह बाबू, अंजनी शुक्ला, पवन शुक्ला, रिषि अवस्थी, रामखेलावन मिश्रा, देवी सरन अवस्थी, अवधेश अवस्थी, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे। सिंचाई निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता ज्ञानचंद्र का कहना है कि विभाग के पास बजट नहीं होने से नहर व नाला की सफाई नहीं कराई जा सकी है।