{"_id":"5a5a49e44f1c1be7408b4a79","slug":"31515866596-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम गलन तो दिन में धूप से भी नही मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम गलन तो दिन में धूप से भी नही मिली राहत
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-शाम गलन बरकरार, धूप से भी नहीं मिली राहत
बाराबंकी। जिले में बर्फीली हवाओं का असर बरकरार है। ऐसे में शनिवार को निकली धूप में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। गलन भरी ठंड से सभी परेशान दिखे। पारा भी लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शनिवार को सुबह-शाम गलन तो दिन में निकली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। गर्म कपडे़ पहने व अलाव के पास बैठे लोग भी ठंड से कांपते रहे। कृषि विभाग के मौसम विभाग की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण ठंड कम नहीं हो रही है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 18.0 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। हालांकि, शनिवार को धूप निकलने पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। बाजार पहुंचकर लोगों ने गर्म कपडे़ की खरीदारी की तो कई दिन बाद बच्चों को खेलने का मौका भी मिला।