{"_id":"5a08898a4f1c1baf678bb194","slug":"31510508938-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नगर पंचायत व पौने दो सौ गांवो की 22 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नगर पंचायत व पौने दो सौ गांवो की 22 घंटे गुल रही बिजली
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नगर पंचायत व 175 गांवों में 22 घंटे गुल रही बिजली
- विद्युत लाइन में आए फाल्ट से जला उपकेंद्र का बैटरी चार्जर
- पांच फीडरों की सप्लाई बंद होने से परेशान हुए उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद (बाराबंकी)। विद्युत उपकेंद्र बनंगावा पर शनिवार को बैटरी चार्जर जल जाने से पांच फीडरों से जुड़ी दो नगर पंचायत व 175 गांव अंधेरे में डूब गए। 22 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रहने से उपभोक्ता परेशान हो गए। रविवार को अपराह्न तीन बजे बैटरी चार्जर बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
दरियाबाद ब्लॉक के बनगांवा गांव में बने विद्युत उपकेंद्र से कोटवाधाम, टिकैतनगर, बेलखरा, दरियाबाद टाउन व देहात फीडर जुडे़ हैं जिससे आदर्श नगर पंचायत दरियाबाद व टिकैतनगर समेत करीब पौने दो सौ गांवों मेें विद्युत आपूर्ति होती है। फीडर से जुड़ी विद्युत लाइनों में लगे जर्जर तार व उन पर लटक रही पेड़ों की डाल से आये दिन फाल्ट से विद्युत सप्लाई बाधित रहती है। बीते चार माह में उप केंद्र पर दो बार फीडर जल चुके हैं। वहीं शनिवार को शाम चार बजे विद्युत लाइन में आए फाल्ट से उपकेंद्र पर लगा बैटरी चार्जर जल गया। जिसके बाद आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर व दरियाबाद समेत अजईमऊ,मंझेला, बीरापुर, क्यामपुर, सेमौर, करौनी, पानापुर ,कुशफर, भेलौना, लालगंज, शुक्लनपुरवा, कोटवाधाम सहित पौने दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। जिसके बाद शनिवार की रात से बिजली निगम ने बैटरी चार्जर बदलने की शुुरू की। जिसके बाद रविवार को अपराह्न तीन बजे सफलता मिली। जिसके बाद विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। लगातार 22 घंटों तक विद्युत सप्लाई बंद होने से मोबाइल चार्जिंग से लेकर अन्य समस्याओं से ग्रामीण काफी परेशान रहे। इस संबंध में उपकेन्द्र के सहायक अभियन्ता अमन सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन में आए फाल्ट के कारण बैटरी चार्जर जल गया था जिसे बदलकर नया बैटरी चार्जर लगाने के बाद विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई है।