फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3113 bags will be prepared for election material

चुनाव सामग्री के लिए तैयार किए जाएंगे 3113 थैले

Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
3113 bags will be prepared for election material
बाराबंकी। मतदान कराने में प्रयोग होने वाली सामग्री के लिए 3113 थैले तैयार किए जाएंगे। इनमें दस प्रतिशत अतिरिक्त थैले शामिल हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी चुनाव सामग्री से भरे थैले उपलब्ध कराएं जाएंगे। सामग्री में शामिल विशेष लिफाफों को प्रयागराज से मंगाया जा रहा है। थैलों को तैयार करने की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक कार्यालय के कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन

पांचवें चरण में 27 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 1707 मतदान केंद्र और 2829 बूथ बनाए गए हैं। बूथों के हिसाब से ही पोलिंग पार्टियों की संख्या निर्धारित की गई है। मतदान कराने के लिए इन्हें दी जाने वाली चुनाव सामग्री के लिए 3113 थैले तैयार किए जाएंगे। इनमें दस प्रतिशत अतिरिक्त थैले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी चुनाव सामग्री के लिए थैले उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि ऐन वक्त पर वे बूथ पर इसे पहुंचा सकें। थैलों को तैयार करने की शुरुआत एक हफ्ते बाद होगी। फिलहाल सामग्री जुटाने का काम शुरू हो गया है। सामग्री में शामिल विशेष लिफाफे प्रयागराज से मंगाए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक कार्यालय के कर्मचारियों को दी गई है। पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रयागराज से मंगायी गई डायरी और डैश टैग कार्यालय को उपलब्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed