फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2.80 lakh in the name of closing the debt of KCC

Barabanki News: केसीसी का कर्ज बंद कराने के नाम 2.80 लाख हड़पे

Thu, 11 Jun 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
2.80 lakh in the name of closing the debt of KCC
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज खत्म कराने का झांसा देकर एक किसान से दो लाख 80 हजार रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। बैंक मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधौपुरवा मजरे बल्लोपुर निवासी रामजीलाल ने बताया कि वह 2020 में भारतीय स्टेट बैंक शाखा फतेहपुर से कृषि कार्य के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज लिया था। मौजूदा समय में केसीसी पर छूट चल रही है। आरोप है कि बैशनपुरवा निवासी कमलेश ने खुद को बैंक मित्र बताकर उसे झांसे में लिया और छूट का ऑफर देकर कर्ज खत्म कराने की बात कही और जल्द ही नोड्यूज उपलब्ध कराने का लालच दिया।
विज्ञापन

उसके झांसे में आकर 14 मई 2026 को दो लाख 55 हजार रुपये व 15 मई को 25 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद कमलेश ने व्हाट्सएप पर एक नोड्यूज भेज दिया। बैंक में जानकारी करने पर नोड्यूज फर्जी पाया गया। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed