{"_id":"59b185cf4f1c1bf57f8b4c34","slug":"21504806351-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि, युवक घर के बाहर हैंडपंप पर हाथ धोने गया था जहां पैर फिसलने से गिरकर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के करोरा गांव निवासी रामतीरथ (38) पुत्र कालीचरण की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट का घाव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में रामतीरथ की हत्या की भी चर्चा है। लोगों का कहना है कि, रामतीरथ व उसके छोटे भाई राजेंद्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सिर में चोट लगने से रामतीरथ की मौत हुई है। पुलिस को भी पहले हत्या की सूचना ही मिली थी मगर बाद में परिवारीजनों ने रामतीरथ की मौत का कारण कुछ और बताया। उसके भाई राजेंद्र का कहना है कि, गांव से एक किलोमीटर दूर बुढहा झील के किनारे फूस का छप्पर रखकर रामतीरथ सुअर पालन करता था। वह रोज शाम को खाना खाने के लिए घर आता और खाना खाकर चला जाता था और वहीं सोता था। प्रतिदिन की भांति बुधवार रात रामतीरथ घर में खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर लगे हैंडपंप पर गया था। वहां पैर फिसलने से जमीन पर गिरने से उसकेे सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाली श्याम नरायन पांडेय ने बताया कि, अचानक गिरने की वजह से लगी चोट से युवक की मौत हुई है। मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत परिवारीजनों ने पुलिस से नहीं की है।